वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
इसके अलावा, वाहन से कई फर्जी दस्तावेज भी जब्त किये गये
कोलकाता। बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर घरेलू सहायिका से भारी रकम ऐंठने के आरोप में न्यू टाउन में एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है। न्यू टाउन के जतरागाछी निवासी दीपाली मंडल 2022 से जतरागाछी में सौरव कुमार के फ्लैट में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। उसके पति, तारणी मंडल बेरोजगार थे। दीपाली ने सौरव से अपने पति को नौकरी दिलाने की अपील की। कथित तौर पर सौरव ने दीपाली को आश्वासन दिया था कि वह उसके पति की बैंक में नौकरी लगवा देगा। बदले में उसे पैसे देने होंगे।
आरोप है कि इसी लालच का इस्तेमाल कर सौरव ने दीपाली से धीरे-धीरे 8 लाख रुपये ऐंठ लिए। दीपाली ने आरोप लगाया कि पैसे देने के बाद भी सौरव ने तरणी को नौकरी नहीं दिलवाई। इतना ही नहीं, उनका दावा है कि सौरव ने उन्हें मुंह न खोलने की धमकी भी दी थी।
दीपाली ने हाल ही में न्यू टाउन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। सौरभ कुमार को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। उनकी कार भी जब्त कर ली गई। कार पर भारत सरकार का बोर्ड लगा हुआ है।
इसके अलावा, वाहन से कई फर्जी दस्तावेज भी जब्त किये गये। न्यू टाउन पुलिस स्टेशन ने गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और छेड़छाड़ सहित भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।